फारूक आफरीदी (ओएसडी) को साहित्य विभूषण सम्मान से नवाज़ा गया

चित्रा मुद्गल को वेदव्यास सम्मान, प्रताप सहगल के वागीश्वरी सम्मान दिए गए 

www.daylife.page 

जयपुर। इंडिया नेट बुक्स, बीपीए फाउंडेशन और अनुस्वार पत्रिका द्वारा दिल्ली के मयूर विहार क्राउन प्लाजा होटल में अपने ‘‘वार्षिक साहित्यकार सम्मान उत्सव” का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध उपन्यासकार चित्रा मुद्गल को वेद व्यास सम्मान प्रसिद्ध नाटककार-लेखक प्रताप सहगल को वागीश्वरी और प्रतिष्ठित व्यंग्यकार-कवि फारूक आफरीदी को साहित्य विभूषण सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के कुल 52 वरिष्ठ, युवा और बाल साहित्यकारों सहित जाने-माने पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. मनोरमा कुमार और कामिनी मिश्रा के साथ विद्वानों द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किए गए।

आयोजक डॉ संजीव कुमार ने संक्षेप में इंडिया नेटबुक्स, बीपीए फाउंडेशन और अनुस्वार पत्रिका के कार्यकलापों एवं भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

साहित्य विभूषण सम्मान फारुक आफरीदी के साथ गिरीश पंकज, राहुल देव, राजेन्द्र मोहन शर्मा मुकेश भारद्वाज और प्रबोध कुमार गोविल को भी दिया गया। इसी प्रकार साहित्य भूषण सम्मान विवेक रंजन श्रीवास्तव, अरूण अर्णव खरे, धर्मपाल महेंद्र जैन (कनाडा), उर्मिला शिरींष, सुधीर शर्मा, जय प्रकाश मानस, श्याम सखा श्याम, हरिप्रकाश राठी, दिव्या माथुर (यूके) अनिता कपूर (यूएसए) संध्या सिंह (सिंगापुर), वीना सिन्हा (नेपाल) एवं मंजू लोढ़ा, को दिया गया।

साहित्य रत्न पुरस्कार अंजू खरबंदा, स्वाति चैधरी, सीमा चडढा, अपर्णा चार्वी अग्रवाल, प्रत्यूष छाबड़ा, प्रदीप कुमार (मनोरमा ईयर बुक} आलोक शुक्ला, सुषमा मुनीन्द्र, यशोधरा भटनागर, मनोज अबोध, जयराम जय, धरमपाल साहिल,रोहित कुमार हैप्पी (न्यूजीलैंड), गंगााराम राजी, बलराम अग्रवाल, कमलेश भारतीय, देवेंद्र जोशी, राम अवतार बैरवा, शैलेंद्र शर्मा, सुभाष नीरव एवं पारूल तोमर को दिया गया।

आलोक शुक्ला, संजय मिश्रा, दीप्ति त्रिवेदी, प्रेम विज, सुधीर आचार्य एवं वरुण महेश्वरी को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंडिया नेटबुक्स की “कथामाला” श्रृंखला की प्रथम पुष्प चित्रा मुद्गल की मेरी कहानियों, लालित्य ललित की रचनावली के छह खंड, डाॅ. संजीव द्वारा संपादित साक्षात्कारों के संग्रह “इदं न मम” और “यथावत” तथा प्रवासी भारतीयों की कविताओं का संग्रह “पंछी मेरे देश के” सहित इंडिया नेटबुक्स प्रकाशित 20 पुस्तकों और अनुस्वार के नए अंक का लोकार्पण किया गया। 

इस अवसर पर देश की प्रमुख साहित्यिक हस्तियां मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. लालित्य ललित और रणविजय राव ने किया।