बढ़ती आबादी

www.daylife.page

देश की आबादी जिस तेजी से बढ़ रही है उसको ध्यान मे रखते हुये निश्चय ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। अभी भी यह स्थिति है की प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो रही है तो आने वाले समय में यह स्थिति और भयावह हो सकती है। बढ़ती आबादी किसी भी देश के विकास में भी बाधक हो सकती है। सरकार को इसे सख्ती से लागू करना होगा तभी इस कानून का बनना सार्थक होगा।

लेखिका : लता अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)