भाजपा का गरीब कल्याण सम्मेलन सम्पन्न

जाफ़र लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा में भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर की ओर से गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व जयपुर ग्रामीण के सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथि अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ रहे। अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने की सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व चौमू के विधायक रामलाल शर्मा,  भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विराटनगर के पूर्व विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा विशिष्ट अतिथि थे। आमेर की पूर्व प्रधान सीता चौधरी व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव कार्यक्रम के संयोजक रहे। 

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में लाचारी का माहौल था। पिछले आठ साल में मोदी  के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला। जिसने प्रधानमंत्री बनते ही अपने आप को प्रधान सेवक घोषित किया और संविधान को धर्म मानते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। मोदी सरकार किसी परिवार को नहीं बल्कि देश को समर्पित है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास यही मोदी का मूल मंत्र है और इस धारणा के साथ ही देश आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांत के साथ संवेदनशील मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित वंचित, पिछडे, युवा, महिला और किसानों के विकास के लिए काम कर रही है।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा मोदी सरकार ने जनहित में इतनी योजनाएं चला रखी है। जिन्हें गिनाना शुरू करेंगे तो समय समाप्त हो जाऐगा लेकिन योजनाएं खत्म नहीं होगी केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्जवाला योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को मिल रहा है। कोरोना काल के दौरान पूरे देश में फ्री वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान चलाया गया लगभग 200 करोड़ वैक्सीनेशन की डोज देशभर में लगाई गई यह अपने आप में बहुत बड़ा अभियान था जिससे विकसित देश भी हैरान रह गये। स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत देश में 12 करोड़ शौचालय बन चुके है। 

उज्जवला योजना के तहत 9 करोड़ निःशुल्क गैंस कनेक्शन दिए गये है। विभिन्न योजनाओं के लाभ का पैसा सीधे खातों में आने से गांवों के विकास में गति आई और बिचौलिए समाप्त हो गये। विशिष्ट अतिथि अलवर सांसद बालक नाथ महाराज ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण की पार्टी है। राष्ट्र निर्माण में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जुड़कर योगदान देना है। भारत के खोए हुए स्वाभिमान को जगाने का काम पिछले 8 साल में मोदी सरकार ने किया है।  जो स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारियों ने भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने का सपना संजोया था। उस राह पर मोदी सरकार काम कर रही है। जिसकी बदौलत पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने ईसरदा बांध परियोजना से पानी लाने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक इस ओर कोई काम नहीं किया गया। 

भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़कों पर आकर विद्रोह करना पड़ेगा। तब जाकर जनता को कांग्रेस के दोहरे चरित्र के बारे में पता लगेगा। जिला प्रमुख रमा चोपड़ा ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ उठाने की अपील की। जयपुर जिला देहात के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा आमजन वह गरीब कल्याण करने वाली पार्टी है। आने वाले वक्त में प्रदेश में सभी को मिलकर कांग्रेस का सफाया करना है। और भाजपा का कमल खिलाना है। भाजपा एस सी मोर्चा के  पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रभक्त को जनसेवा के जो दिन-रात जनता की सेवा में लगा रहता है। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों के घर घर तक लाभ पहुंचाया है। भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल ने कहा कि जब देश कोरोना जैसी महामारी में झूझ रहा था। 

तब प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने भाजपा की निशुल्क उपचार योजना भामाशाह योजना को बंद कर दिया था। जिससे गरीब लोगों को महंगे दामों में इलाज कराना पड़ा। कांग्रेस सरकार ने कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने में भी जनता के साथ भेदभाव बरता। इस पीड़ा का प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंक कर जवाब देगी। सुमन शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजना चलाई। जिससे आज माताएं व बहने गौरव का जीवन यापन कर रही है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि भाजपा कि केंद्र सरकार ने किसानों व गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के सपने को साकार किया है। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने भर्तियों में घोटाला कर लाखों युवाओं के साथ धोखा किया है। जिसे अब युवा बर्दाश्त नहीं करेगा। 

मंच संचालन जिला महामंत्री हेमंत निर्मल व किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी ने किया।.  यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद.. सम्मेलन में भाजपा जयपुर जिला के मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल ताखर,  अल्पसंख्यक मोर्चा के अब्दुल सत्तार खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, राम प्रकाश नाई, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री बृजेश सोनी,  किरण शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रजनी पारीक, रानी रत्नाकुमारी, भाजपा जिला मंत्री सुनीता मीणा, जमवारामगढ़ के पूर्व प्रधान मंजू मीणा, नाथू लाल शर्मा, मामराज पूरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश बढ़ाना, पवन जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद थे।