गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा ग्लोबल आइकॉन शिक्षक अवार्ड

राष्ट्रीय शिक्षा संवाद व सावित्रीबाई फुले ग्लोबल आइकॉन शिक्षक अवार्ड गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 

www.daylife.page

नयी दिल्ली। गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट, लोधी रोड, दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा संवाद व सावित्रीबाई फुले ग्लोबल आइकॉन शिक्षक अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के मार्गदर्शन व नेतृत्व मे संगीता शाक्य, आर. के.मेहरा, कैलाश चंद मीणा के संरक्षत्व में तथा  शैलेश प्रजापति के समन्वय में  यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में प्रोफेसर खेम सिंह डहेरिया, कुलपति, हिंदी विश्वविद्यालय,भोपाल, विशेष अतिथि -डॉ. रमेश चन्दा भारद्वाज, कुलपति, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणा विशेष अतिथि कुलबीर सिधू, जनरल रक्षा विभाग, भारत सरकार।

आर.बी. वर्मा, डायरेक्टर, मौसम विभाग, भारत सरकार। विनोद कुमार शनवाल, विभागाध्यक्ष, शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश,जगदीश ग्रेवाल, (डी.जी.एम), आई. एफ़. सी आई,नई दिल्ली, डॉ. डेनियल फर्नांडिस, एजुकेटिव डायरेक्टर, इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट ,नई दिल्ली,प्रो. असद अहमद, इतिहास विभाग, खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविधाय, दिल्ली, निधि लाड़,(सी.ए.) रायपुर, डॉ. बी. मिश्रा अवार्ड प्रेसीडेंट, वाटरशेड, ग्रामीण विकास मंत्रालय, रघुवीर सिंह दिल्ली, वार्डन नागरिक सुरक्षा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूथ फोर सोशल जस्टिस, दिल्ली विश्वविद्यालय,धर्मराज बैरवा, दिल्ली जल बोर्ड, देवीदीन (से. नि.ज्वाइंट डायरेक्टर,रक्षा मंत्रालय) के आतिथ्य में आयोजित हुई। 

गोपाल किरण समाजसेवी सँस्था संस्था के बारे में तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने प्रकाश डाला ओर कहा कि डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने कहा था कि "शिक्षा वो शेरनी का दूध है।जो पियेगा वो दहाडेगा।" शिक्षा उसे कहते हैं, जो सही को सही ओर गलत को गलत कहने की क्षमता विकसित करती है। इस धेय को लेकर कार्य करने की जरूरत है। मंच  संचालन अवर्तिका फर्स्वाण ने किया। कार्यक्रम में झांसी से पधारी कु.अंशिका यशिका ने बुद्ध वंदना तो बबीता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, साथ ही मनस्वी त्यागी ने सुंदर भरतनाट्यम सुंदर प्रस्तुति दी।