मूलभूत कानूनी शिक्षा दी जाए

www.daylife.page  

वर्तमान समय में देश व समाज का वातावरण ऐसा है की छोटी सी उम्र से ही बच्चे अपराध की राह पकड़ लेते हैं और धीरे-धीरे लत लगने पर बड़े होकर खूंखार अपराधी बन जाते है। अगर प्राथमिक स्तर से ही विद्यालयों व कॉलेज में मूलभूत कानूनी शिक्षा दी जाए तो अपराधों पर रोक लग सकती है।

अधिकार, कर्तव्य कानून, अदालत, के बारे में बताया जाए। उनके मन में कानून के प्रति सम्मान का भाव होगा। इससे लोकतंत्र की नीव मजबूत होगी और जब इनकी नीव मजबूत हो जाएगी तो यह शोषण को रोक सकेंगे। जीवन में बेहतर निर्णय ले सकेंगे। कानूनी प्रक्रियाओं की बुनियादी जानकारी से अपने अधिकारों की भी रक्षा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि कानूनी शिक्षा कानून के पालन व सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होती है। मूलभूत कानूनी शिक्षा को अनिवार्य विषय के अंतर्गत शामिल कर लेना चाहिए। लेखिका : लता अग्रवाल चित्तौड़गढ़।