www.daylife.page
जयपुर। स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. डा.सत्यनारायण सिंह, पूर्व आई.ए.एस द्वारा लिखे गये लेख जो समय समय पर विभिन्न समाचार पत्र/पत्रिकाओं में छपे उन लेखों पर आधारित पुस्तक ’’मारवाड के गाँधी-अशोक गहलोत’’ का कल सांय 5 बजे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनके सिविल लाइन्स, जयपुर स्थित निवास पर विमोचन किया जायेगा।
डॉ.सत्यनारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रो. (डॉ.) रिपुन्जय सिंह ने बताया है कि उनके पिता स्व. डॉ. सत्यनारायण सिंह विभिन्न विषयों पर अपने हाथों से लेख लिखते रहे जो समय समय पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाषित होते रहे। उनमें से कुछ चुनिन्दा लेखों का संकलन है यह पुस्तक। इसका सम्पादन श्रीमती मंजू शर्मा ने किया है तथा इसका प्रकाषन स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर के सौजन्य से डॉ.सत्यनारायण सिंह प्रकाषन समिति, विद्युत नगर, अजमेर रोड़, जयपुर द्वारा किया गया है। उनके द्वारा अन्य विषयों पर लिखे गये अन्य लेखों का भी षीघ्र प्रकाषन किया जायेगा। यह जानकारी श्रीमती निर्मला सिंह ने प्रेस नोट में दी।