तानसेन संगीत महाविद्यालय की ओर से ताँज 2025 का कार्यक्रम


www.daylife.page 

जयपुर। तानसेन संगीत महाविद्यालय मानसरोवर की ओर से ताँज 2025 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने गिटार कीबोर्ड वेस्टर्न डांस कथक स्वर जैसी अलग-अलग एक्टिविटीज में भाग लिया। संस्था के 250 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। तानसेन संगीत महाविद्यालय के डायरेक्टर प्रखर सोमानी ने बताया कि वह हर वर्ष इस तरह का आयोजन अपने विद्यार्थियों के लिए करते हैं। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर पूर्व विधायक सांगनेर डॉ अशोक लाहोटी ऐव बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक रविन्द्र उपाध्याय रहे। कार्यक्रम में संजीवनी ग्रुप के एमडी ऐड सीईओ सुनील माहेश्वरी ऐवम राजीव टाक भी मौजूद रहे ।कार्यक्रम में 3 वर्ष से 90वर्ष तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

यह कार्यक्रम तक्षशिला बिजनेस स्कूल मानसरोवर के इंडोर ऑडिटोरियम में हुआ। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल मजबूत हो इसलिए यह कार्यक्रम कराए जाते हैं। तानसेन संगीत महाविद्यालय मानसरोवर में वोकल, कीबोर्ड, गिटार, वेस्टर्न डांस,कथक, तबला का प्रशिक्षण दिया जाता । तानसेन संगीत महाविद्यालय मानसरोवर में 10 साल से हर वर्ष इस तरह के प्लेटफार्म विद्यार्थीयों को दिए जाते हैं।