स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर की कार्यकारिणी की बैठक

www.daylife.page 

जयपुर। स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम संस्था के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. सत्यनारायण सिंह के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उनके कार्याें की सराहना की तथा संस्था को दिये गये उनके योगदान की प्रशंसा की। संस्था की गतिविधियों को जारी रखने, जयपुर को स्वच्छ बनाये रखने, प्लास्टिक मुक्त करने, का सुझाव देते हुए नये सदस्य बनाने का भी सुझाव दिया। 

संस्था के एक साल के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. रिपुन्जय सिंह ने संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के बारे में जानकरी दी तथा भविष्य में छपने वाली पुस्तकों की प्रगति से अवगत कराया। इन पुस्तकों की छपाई का सारा व्यय उन्होंने स्वयं वहन करने की जिम्मेदारी ली। इसकी सभी सदस्यों ने प्रशंसा की। 

संस्था की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए संस्था की वेवसाईट बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमें संस्था के गठन से लेकर आज तक की गतिविधियों को अवलोड किया जायेगा तथा संस्था के मासिक पत्र स्वच्छ नगर संस्था को ई-पेपर के रूप में छापने का भी निर्णय लिया गया।

संस्था के मानव सचिव भरत कुदाल ने संस्था का आय-व्यय ब्यौरा एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सर्वसम्मति से जयपुर को स्वच्छ बनाऐ रखने तथा प्लास्टिक मुक्त करने के लिए संस्था के लोलीपोप होल्डिंग्स पर इससे सम्बन्धित श्लोगन लिखाने तथा अभियान चला कर प्रमुख प्रमुख बाजारों, हाटों में लोगों से प्लाटिक थैली वापिस लेकर कपडे के थैले बांटने तथा जयपुर शहर के गार्डनों की सफाई का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।  

मीटिंग में सत्येन चतुर्वेदी, सदस्य सुश्री सरोज कोचर, पार्षद सुनीता मावर, नरसिंह कुमार गुप्ता, ओ.पी. यादव, रामसहाय बाजिया, अनिल सिंह, संजीव कटारिया, प्रो. (डा.) के.एल. शर्मा, मदन मोहन मित्तल, मयंक वाष्र्णेय, ओ.पी. पारीक, वैद्य हनुमान प्रसाद, प्रो. राकेष सिंघल, वीरेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र मिश्रा, हेमन्त कुमार शर्मा, राधेश्याम उपाध्याय, भवानीशंकर शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। यह जानकारी कार्यालय सचिव हेमंत कुमार शर्मा ने प्रेसनोट में दी।