डॉ. शुभांगनी शर्मा को पी.एच.डी. उपाधि प्रदान की

जाफ़र लोहानी

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बा निवासी डॉ. शुभांगनी शर्मा को मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. उपाधि प्रदान की गई है। डॉ.शुभांगनी शर्मा को वनस्पति शास्त्र में "जल भराव के कारण पौधों पर होने वाले प्रभावों का गहन अध्ययन" विषय पर शोधकार्य के लिये यह उपाधि प्रदान की गई। शुभांगनी शर्मा ने अपना शोधकार्य सह आचार्य डॉ.विनीत सोनी के निर्देशन में पूर्ण किया है। 

उल्लेखनीय है कि डॉ.शुभांगनी शर्मा के सत्रह लेख विभिन्न विदेशी जनर्ल्स में प्रकाशित हो चुके हैं और वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबन्धु कॉलेज में वनस्पति शास्त्र की सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। डॉ.शुभांगनी शर्मा की इस उपलब्धि पर अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।