जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ने नई पर्यटन यूनिट नीति 2024 मैं अनेक महत्वपूर्ण मांगों को सम्मिलित करने पर फेडरेशन की बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल जी एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का सर्वसम्मति से आभार व्यक्त किया।
औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं के लिए 5% तक भू क्षेत्रफल आवंटन।, कन्वर्जन चार्ज के लाभ प्रभावी rips के प्रावधानों के अनुसार।, पर्यटन इकाइयों से बिजली शुल्क एवं शहरी विकास यूडी टैक्स अनुमोदित औद्योगिक दर पर देय होगा।, ट्रेड लाइसेंस 10 वर्ष तक एक बार में बना सकेंगे।, फायर एनओसी एक बार में 3 वर्ष तक के लिए बना सकेंगे।, हेरीटेज रेस्टोरेंट संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।, आबकारी नीति के अनुरूप हेरिटेज होटल/ रेस्टोरेंट को रियायती दर पर एवं सामान्य रेस्टोरेंट को कंपोजिट बार लाइसेंस देने का प्रावधान।, 22 सीट या उससे अधिक क्षमता के वातानुकूलित पर्यटन लग्जरी कोच को मोटर वाहन कर से संपूर्ण छूट।, चार दिवारी में स्थित होटल पर्यटन इकाइयों को न्यूनतम सड़क चौड़ाई की आवश्यकता के बिना संचालित करने की अनुमति दिया जाना प्रस्तावित! इसके अलावा अनेक अन्य प्रावधान भी पर्यटन सेक्टर को प्रमोट के लिए पर्यटन नीति 2024 में सम्मिलित किए गए हैं।
बैठक में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सचिव शैलेश प्रधान, उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया, सह सचिव अंशुल शरावगी , कोटा डिवीजन अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी, बीकानेर डिविजन अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ,शेखावाटी डिवीजन अध्यक्ष अमित, सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष अहदसामूद्दीन, कार्यकारिणी सदस्य- पवन मेहता, भंवर लाल यादव, अमित गोयल, अंशुल ग्रोवर, क्षितिज शर्मा, भगवान सहाय गर्ग, अनिल शर्मा, जवाहर बंसल, भारत जैन एवं अंबालाल साहू उपस्थित रहे।