श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि जंयती मनाई गई

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए एक संगोष्टी रखी गई। 

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम मे अपने सम्बोधन मे श्यामा प्रसाद मुख़र्जी मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने पंडित जी की जीवन यात्रा पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया की वो अखंड भारत के समर्थक थे और विभाजन को उन्होंने कभी सही नहीं माना। पूर्व प्रधान खैमराज मीणा ने बताया की कैसे उन्होंने कश्मीर की परमिट प्रणाली का विरोध करते बिना परमिट लिए कश्मीर. चले गए जहाँ उनको गिरफ्तार कर जेल मे डाल दिया गया, जेल मे ही संदिग्ध परिस्तिथियों मे उनकी जीवन यात्रा समाप्त हुई। 

पूर्व जिला महामंत्री पंडित महावीर शर्मा ने जनसंघ की स्थापना के मात्र 6 वर्षो मे उनकी राष्ट्रवादी सोच को पुरे देश मे फैला दिया। उन्होंने धर्म के आधार पर विभाजन का कड़ा विरोध किया क्योकी उनका मानना था की हम. सब सांस्कृतिक रूप से एक है। बंगाल मे तुष्टिकरण हो रहा था और इस तुष्टिकरण को उस समय की अंग्रेज सरकार समर्थन दे रही थी। पंडित जी जो हिन्दू महासभा से जुड़े थे उन्होंने इसका विरोध करने का फैसला किया। उन्होंने कहा की हम सुनिश्चित करेंगे की बंगाल मे हिन्दुओ की उपेक्षा न हो, अक्टूम्बर 1951 मे जन संघ का निर्माण हुआ। 

कार्यक्रम के अंत मे मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम मे महेन्द्र चौधरी  गौरव चारण, पार्षद बादल साहू, गुड्डू चावला पुष्पेंद्र जैन, भंवर सिंह नरेंद्र अजमेरा, सोशल मीडिया संभाग संयोजक जूली शर्मा, महिला मोर्चा जिला मंत्री ममता शर्मा जयनारायण वर्मा रामबाबू,विष्णु चावला, मीडिया सयोंजक राहुल देव शर्मा, प्रियवीर सिंह सुरेन्द्र मेहरा पार्षद अमजद अली, हसीन खान, सीताराम चावला,अभिमन्यु शर्मा, उत्तम शर्मा, रामावतार किर, वाहिद खान, राम शर्मा, तारिक़ अजीज, पानमल सैनी, दिलीप सिंधी अंकित शर्मा मुकेश यादव, नफीस मंत्री, रमेश वर्मा ,रवि यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।