सुरज्ञान सिंह चौधरी को मिलेगा राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान

जाफर लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा योग महाकुम्भ 2024 का आयोजन अयोध्या में हो रहा है। जिसमे शक्ति योग साधना महाविद्यालय गठवाडी जमवारामगढ़ के निदेशक  सुरज्ञान सिंह चौधरी को राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड देश भर के योगप्रशिक्षक, सामाजिक संस्थाओं और योग के लिए कार्य करने वालो को महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान, स्वामी शिवानन्द सरस्वती योग शिरोमणि सम्मान, स्वामी धीरेंद्र ब्रम्हचारी योग श्री सम्मान, अयंगर योग भूषण सम्मान, आदियोगी योग आइकन सम्मान, स्वामी विवेकानंद लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान की विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे। 

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी जी ने बताया यह कार्यक्रम प्राम मय से योग मयष् सार्थकता के साथ अयोध्या के श्री राम ऑडिटोरियम में 13 व 14 जून को आयोजित होगा। 13 जून को देश के विभिन्न हिस्सों से आए योगार्थियों द्वारा योगासन स्पोर्ट चेम्पियनशिप व 14 जून को योग व सामाजिक कल्याण के लिए काम करने वाले, योग में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले योगाचार्य प्रशिक्षकों का विभिन्न श्रेणियों में सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाली इंडोनेशिया से आश्रम गांधी पूरी सेवाग्राम के अध्यक्ष पद्मश्री अगस इन्द्र उदयन, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा वेद मूर्ति पवन दत्त महराज सहित अन्य गणमान्य लोगउपस्थित रहेंगे। 

आपको बता दे विगत 10 वर्षों से लगातार योगा के क्षेत्र में व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में चौधरी  जाने जाते हैं। इन्होंने अपने अथक प्रयासों से शिक्षा, योग व पर्यावरण जैसे बड़े मुद्दों पर लगातार कार्य किया है और आज भी कर रहे हैं। कभी शिक्षक के रूप में कभी प्रकृति संरक्षण तो कभी योगाचार्य के रूप में जनकल्याण हेतु कार्य करते रहते हैं। हाल ही में गठवाडी में एक योग महाविद्यालय व योग सेंटर का संचालन कर रहे है जिसमे रोग मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया हुआ है। जहां पर योग शिविर सुबह शाम चलाया जाता है और लोगों को भी उसका फायदा पहुंच रहा है। चौधरी सरल मन और उच्च विचार के धनी हैं जो साथ ही सामाजिक कार्य करते रहते हैं। चौधरी की इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों, ने हर्ष व्यक्त किया व बधाई दी है।