श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर है : नदीम पठान
युवा कांग्रेस नेता नदीम पठान
www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। कांग्रेसी नेता नदीम खान पठान ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर है उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है उन्होंने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सभी श्रमिको के खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की। 

पठान ने कहा कि इस कमर तोड़ महंगाई और बेरोजगारी में मजदूर अपने अरमानों का गला घोट कर खून के आंसू पीकर सो जाते हैं वो जो सपने देखते हैं उनके सपने कभी पूरे नहीं होते है कई बार तो नौबत यहां तक आ जाती है की सब्जी बनाने तक के भी उनके पास में रुपए नहीं होते हैं वह प्याज से खाना खाने को मजबूर हो जाते हैं कई बार चीनी को पानी में मिलाकर उससे भी खाना खा लेते हैं।                                           

उन्होंने विनती करते हुए कहा कि अगर कोई मजदूर आपके यहां पर कार्य करने को आता है तो आप का यह फर्ज बनता है कि उसे अच्छी चीज खाने को दें व अगर हो सके तो कपड़े आदि गिफ्ट करें इससे उनके दिल से दुआएं निकलेगी और हो सकता है जिस सुकून के राह में आप भटक रहे हैं वह सुकून उनकी दुआओं से आपको मिल जाए।

उन्होंने कहा कि झुलसा देने वाली सूर्य की किरणे और आग की भांति धधकती हुई जमीन में काम करने वाले मजदूरो की मदद करे। उन्होंने मजदूरों को उपहार देते हुए उनके साथ में गाना गाया कि "खून पसीने की मिलेगी तो खाएंगे नही तो यारो हम भूखे ही सो जाएंगे।