नेहरू जी की पुण्यतिथि पर टोंक में श्रद्धा सुमन अर्पित किए

www.daylife.page 

टोंक। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की नेहरू पार्क टोंक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए पूर्व विधायक कमल बेरवा ने पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के बाद नेहरू जी ने अपनी दूरदर्शिता से राष्ट्र के निर्माण एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होने कहा कि एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन - स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया।

राष्ट्र के लिए उनका अद्वितीय एवं अभूतपूर्व योगदान सदैव याद रखा जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  हरिप्रसाद बेरवा देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा दिनेश चौरसिया पार्षद विकास लोधी जर्रार ख़ान मुराद गांधी अजीज कुरैशी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष  इरशाद खान इम्तियाज खान कमलेश चावला हनुमान यादव मनिंदर बेरवा सुरेंद्र रेगर वसीउल्लाह बेग मोहन लाल चौधरी शकील पार्षद फोजु राम मीणा, मनीष मीणा मूल चंद बैरवा नसीम अंसारी दीपक चंदेल आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया।