महिला घरेलू हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

www.daylife.page 

जयपुर। शिल्पायन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा वृहद स्तर पर महिला घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र जयपुर दक्षिण महिला थाना वरुण पत्र द्वारा होली फेथ सिनियर सैकंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिल्पायन संस्था की संस्थापक लक्ष्मी अशोक ने बताया है कि वह गत 30 वर्षों से महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रही है, तथा 17 हजार से अधिक परिवारों में आपसी समझाइश के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। 

केंद्र में आने वाली प्रत्येक महिला को बहुत धैर्य के साथ सुना जाता है, और उनकी इच्छानुसार कार्यवाही की जाती है। केन्द्र की काउंसलर लीना शर्मा ने बताया है कि महिला हिंसा क्या है और इसकी रोकथाम हेतु संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। केंद्र द्वारा नि;शुल्क काउंसिलिंग, मेडिकल, अल्पावास गृह, बच्चे दिलवाना, पुलिस कार्रवाई एवं विधिक सहायता की जाती हैं तथा साइबर क्राइम की भी जानकारी दी। 

केंद्र काउंसलर गुरजीत कौर ने महिला घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न कानूनों के बारे में बताया। महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर परामर्श लेना चाहिए, जिससे समस्या को जटिल होने से बचाया जा सकता है । कार्यक्रम में साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड एवं साइबर स्टॉकिंग की जानकारी दी, वह उनसे बचने के उपाय बताएं। महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताई, सभी को ब्रोशर कंप्लेंट्स दिए गए कार्यक्रम में शिल्पायन की प्रोजेक्ट की ऑर्डिनेटर शिप्रा माथुर, स्कूल की प्रिंसिपल मधु पाठक, सदस्य सुशील शारश्वत रेखा बंजारा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।