मदरसा जामिया तैयबा में महिला दिवस पर सम्मान समारोह

www.daylife.page 

जयपुर। जयपुर स्थित मदरसा जामिया तैयबा में महिला दिवस के मौके पर मदरसा जामिया तैयबा की स्टाफ और कॉलोनी के अंदर अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। ये जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा अध्यक्ष सैय्यद साहिबे आलम ने बताया इस मदरसे के डायरेक्टर कारी मोहम्मद इसहाक महिला शिक्षा और महिला सशक्तिरण को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं। ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को शिक्षा रोज़गार और सुरक्षा जेसे मुद्दों पर खुल कर काम करते हैं और ट्राईबल क्षेत्रों की महिलाओं में शिक्षा का अलख जगाने और उनकी समस्याओं पर समाज के साथ मिलकर काम करते हैं। इस मौके पर मदरसा जामिया तैयबा की प्रधानाध्यापिका नुसरत खान ने सभी टीचर्स और मेहमानों को माला पहना कर सम्मानित किया। 

इस दौरान नुसरत खान ने जनकल्याण विकास योजनाओं के बारे में बताया और वाइस प्रिंसिपल परवीन बानो ने महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसके ऊपर रोशनी डाली और सरकार की महिलाओं के लिए चलने वाली योजनाओं के बारे में बताया और कहा सरोजनी नायडू भारतीय साहित्य इतिहास की महान कवित्रियों में से एक थी सरोजनी नायडू ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। देश की आजादी के बाद सरोजनी नायडू को पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त हुआ। सरोजनी नायडू के जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है और मदरसा जामिया की छात्राओं ने भी प्रोग्राम में हिस्सा लिया।उन्होंने बताया इसके साथ-साथ छात्राओं ने भी अपने-अपने स्तर पर बताया कि आज का दिन महिलाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उसके बाद सभी मेहमानों और टीचर्स का जामिया तैयबा के सचिव कारी मोहम्मद इशहाक ने शुक्रिया अदा किया और कहा हम आगे भी महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर काम करते रहेंगे।