साध्वी प्रज्ञा भारती को अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान 2024

www.daylife.page 

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति की विशिष्ठ उपलब्धियों से नई पीढ़ी को परिचित करने के अभियान में जुटी साध्वी प्रज्ञा भारती को अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में सम्मानित किया गया। 

उनके आलावा मीडिया, जान संचार व पत्रकारिता शिक्षा, चिकित्सा, शिक्षा तथा अनेक क्षेत्रों से जुड़ी 39 और महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।  

इनमें प्रो. उमा त्रिपाठी (कशी), प्रो. मंजू गुप्ता (अमरीका), प्रो. अपर्णा द्वेदी (नई दिल्ली), प्रो. निशा पंवार (कोल्हापुर), प्रो. पारुल मेहरा (नोएडा), प्रो. शिल्पी झा (पुणे), प्रो. अर्चना कुमारी (नई दिल्ली), प्रो. निभा सिन्हा (वसुंधरा जिला गाज़ियाबाद), डॉ रत्न चक्रवर्ती (दिल्ली), प्रो. भावना पाठक (इंदौर), डॉ. मेधा सिंह (दिल्ली), अमृता मौर्य (जयपुर), संगीता तिवारी राजश्रीराय (नोएडा), मीनू कंवर (दिल्ली), संगीता कुमारी (अमरीका), श्वेता शर्मा (अजमेर) आदि को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसंघ के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. प्रियरंजन द्वेदी ने किया। इसे अमरीका विश्व संविधान व संसद संघ के अध्यक्ष प्रो. ग्लेन टी. मार्टिन, वैश्विक सद्भाव संसथान के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. लाल उतरेजा, इंग्लैंड से रोटरी शांति फेलो सुश्री रोजालिन ओबाह, थाईलैंड से प्रो. बिजय प्रसाद बरुआ, भारत से भारतीय भाषा पत्रकारिता शिक्षा के भीष्म पितामह प्रो. रामजीलाल जांगिड़, आचार्य डॉ. लोकेश मुनि, वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेन्द्र पल त्यागी, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, रश्मि चंद्रा, प्रो. मंसफ आलम, दीपक व्यास आदि ने सम्बोधित किया। 

इस कार्यक्रम का सञ्चालन महिला अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क की संस्थपिका श्रीमती रेखा उदित ने किया। यह कार्यक्रम भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसंघ के संस्थापक शिक्षिका संघ, भारतीय जनसंचार संघ और महिला अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क ने मिलकर किया।