अध्यापिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
जाफर खान लोहानी 

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। पति अध्यापिका पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहा था सड़क हादसे में सदा के लिए छूट गया साथ, 5 माह की गर्भवती थी मृतका, मृतका निशा शर्मा गठवाड़ी ग्राम पंचायत के रतनपुरा हरिपुरा गांव की ईसरवाला की ढाणी की रहने वाली थी और लखेर स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। रोजाना की तरह निशा का पति चेतन शर्मा सोमवार सुबह निशा व अपनी 6 वर्षीय पुत्री तन्वी को लेकर स्कूटी से घर से निकला था। चेतन ने अपनी पुत्री को गठवाड़ी स्थित उसके स्कूल में छोड़ा और इसके बाद पत्नी को उसके स्कूल छोड़ने लखेर जा रहा था। जहां बीच रास्ते ही सड़क हादसे में पत्नी निशा की मौत हो गई। और चेतन घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिचित और रिश्तेदार निम अस्पताल पहुंच गए। हादसे में घायल चेतन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी हो गई। चेतन का रो-रो कर बुरा हाल था। 

शव पहुंचा तो मचा कोहराम ढाणी में निशा की मौत की खबर उसके परिजनों को छोड़कर हर किसी को थी। सूचना पाकर पहुंचे लोग भी ढाणी से दूर ही रुक रहे। जब निशा का शव धानी में पहुंचा। तो कोहराम मच गया। परिजनों को ढाढस बंधा रहे लोग भी रहे लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। निशा की इकलोती 6 वर्षीय मासूम पुत्री तन्वी भी घटना से बेखबर अन्य परिजनों को रोता देख बिलख रही थी। महिलाएं बार बार अचेत हो रही थी। मृतका निशा 5 माह की गर्भवती थी।