सांभर-गुढा में अनेक जगहों पर होली के डांडा का रोपण हुआ

शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page

सांभरझील। सांभर-गुढा में अनेक जगहों पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली पर्व के एक माह पहले पूर्णिमा पर होली का डंडा रोपण हुआ। गुढा के होली चौक मैदान में रविवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा प्रथम को जल्द सुबह शुभ मुहूर्त में होलिका डांडा रोपा गया। माघ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर देरी होने के कारण रविवार को होली का डांडा रोपण के साथ फाल्गुन की बयार बहना शुरू हो गई है। 

मंदिरों में धार्मिक आयोजन के साथ भगवान को नवीन पोशाक धारण कराकर पुष्पों से शृंगार, पुजा अर्चना कर भोग लगाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व से चली आ रही है परम्परा अनुसार डांडा रोपण के साथ ही अब होली पर्व की शुरुआत हो गई है। इस बार फाल्गुन माह की शुरूआत 25 फरवरी से हुई। शहर सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों, उद्यानों और सामाजिक संस्थानों में फागोत्सव की शुरूआत हो गई है। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालु अबीर-गुलाल व फूलों के साथ ठाकुरजी के संग होली खेलेंगे। 

बताया गया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना त्योहार मनाना शुभ होता है। इसलिए खेजङी की सूखी लकड़ी के तने को रोपना चाहिए तथा प्रहलाद रूपी डांडे को जलने से बचाना चाहिए। पण्डित शंकर लाल शर्मा ने राजपूत समाज के जजमानों की उपस्थिति में विधि-विधान अनुसार पूजा अर्चना कराई। इस दौरान रघुवीर सिंह, बजरंग सिंह, मनमोहन सिंह, दिलीप सिंह, विरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहें।