मनोहरपुर सहकारी समिति का 52 लाख का बजट हुआ पारित

आरसीपी योजना के तहत शाहपुरा तहसील में भी पानी लाने की उठी मांग 

जाफर खान  लोहानी            

www.daylife.page

मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति की साधारण सभा की बैठक समिति अध्यक्ष एडवोकेट खेमचंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आगामी वर्ष 24-25 के लिए 52.28 लाख का बजट पारित किया गया। 

साधारण सभा की बैठक में भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा, शाहपुरा जीएसएस के अध्यक्ष सुगनचंद कपूरिया, सहकारिता निरीक्षक सुरेंद्र अग्रवाल, घासीपुरा जीएसएस के अध्यक्ष शेरसिंह शेखावत, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट बीएस बेनीवाल विशिष्ट अतिथि थे।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए गणपत वर्मा ने कहा कि इआरसीपी योजना के तहत किसानों ने शाहपुरा को भी जोड़ने की जो मांग उठाई है। उसको लेकर वे पूर्व में भी मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। आगे भी इस योजना के तहत शाहपुरा विराटनगर के बांधों को भरने का काम किया जाएगा। जिससे लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा।           

अध्यक्ष खेमचंद यादव ने  गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसने सभी सदस्यों में अनुमोदित किया। उन्होंने समिति के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक रहकर फसली बीमा ऋण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।                   

शाहपुरा जीएसएस के अध्यक्ष सुगनचंद कपुरिया ने कहा कि केंद्र में पहली बार सहकारिता विभाग बनाया गया है। इससे सहकारिता को गति मिलेगी। सहकारिता सहकार की भावना से किसने की कल्याण के लिए काम करती है।                

कार्यक्रम का शुभारंभ महेश भारद्वाज ने मंगलाचरण के द्वारा किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, पूर्व जिला पार्षद पूरणमल बेनीवाल, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सुवालाल हलकारा, समिति के संचालक मंडल के उपाध्यक्ष नारायण लाल ठुकरान, सदस्य साधुराम यादव, सुल्तान सिंह फामडा, सरदार सिंह मीणा, ओम प्रकाश यादव, यशपाल वर्मा, बद्री प्रसाद ठुकरान, बद्री प्रसाद गुर्जर आदि मौजूद थे। 

उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्मिको को किया सम्मानित

इस अवसर पर समिति में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर समिति के व्यवस्थापक कन्हैयालाल, सहायक व्यवस्थापक अमीचंद यादव, सेल्समेन कजोडमल जाट, उपहार सहायक विनोद कुमार, राशन वितरक ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया। 

ऋणी किसानों को वितरित किए गए शॉल: इस दौरान समिति के सभी करीब 1200 ऋणी किसानों को एक एक शॉल एवं अऋणी किसानों को गिलास विकसित किए गए।