शिव स्वास्थ्य केंद्र कठमाना का पर शैक्षिक भ्रमण

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर टोंक से 30 सदस्य दल ने ट्यूटर सलमान के निर्देशन शिव स्वास्थ्य केंद्र कठमाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान संस्था सचिव डॉ. शिवजीराम यादव ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शिव शिक्षा समिति द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। 

परियोजना अधिकारी सीताराम शर्मा व राजाराम गुर्जर ने शिव स्वास्थ्य केंद्र द्वारा संचालित किशोर मित्रवत स्वास्थ्य क्लिनिक के बारे में जानकारी दी व जीएनएम मुकेश चौधरी, एएनएम कविता यादव ने प्रसव कक्ष, वार्ड, ओपीडी आदि की जानकारी दी। साथ ही सुरेश यादव ने विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड संधारण के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संस्था स्टाफ़ मोहन लाल गुर्जर, कन्हैया लाल सैनी, लोकेश सैनी, पूनम जोनवाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।