अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत टोंक की नव कार्यकारिणी

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक गीता मंदिर टोंक में आयोजित हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद शर्मा संगठन मंत्री उत्तर पश्चिम क्षेत्र गुजरात राजस्थान व अध्यक्षता विभाग सह कार्यवाह पूरण कुशवाह ने की। 

बैठक में भगवती प्रसाद शर्मा ने टोंक जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें जिला अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश समर्पित, गिरिराज शर्मा सचिव विशाल चौधरी, कोषाध्यक्ष भगवान भंडारी, सहसचिव मधुसूदन त्रिपाठी, आंदोलन आयाम प्रमुख ओमप्रकाश गुप्ता, पर्यावरण प्रमुख ब्रजमोहन गोयल, प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष कुमार बंसल, सह प्रचार प्रमुख आनंद वर्धन बम, रोजगार सृजन प्रमुख ऋतुराज अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख मनोज जैन को बनाया गया। इसी प्रकार मालपुरा तहसील संयोजक एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा, सहसंयोजक गुड्डू सिंह व चंद्र प्रकाश सैनी को बनाया गया।