कुपोषण के खात्में के लिए थाली का हिस्सा बने मिलेट्स : डॉ. प्रेमचन्द बैरवा

राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में दो दिवसीय श्री अन्न सम्मेलन का शुभांरभ 

www.daylife.page

जयपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि किसानो को गेहूं-धान चक्र से बाहर निकलने की जरूरत है। इन दोनों फसलों के ज्यादा उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याए देखने को मिल रही है। ऐसे में ज्वार, बाजरा, रागी, कांगनी जैसे मिलेट्स फसलों को भोजन थाली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। क्योंकि यह फसलें ग्लूटेन फ्री है। साथ ही इनका ग्लाइसों इंडेक्स गेहूं-धान की तुलना में काफी कम है। उप मुख्यमंत्री राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय श्री अन्न सम्मेलन के शुभांरभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि देष की एक बड़ी आबादी मधुमेह, मोटापें सहित कई दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। वही महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या जगजाहिर है। ऐसे में जिंक, आयरन, कैल्षियम, पोटेषियम से भरपूर मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने रारी द्वारा जिंक, आयरन से भरपूर बाजरा किस्म त्भ्ठ-233 और त्भ्ठ.234 किस्म के विकास पर खुषी जताई। साथ ही मिलेट्स के प्रचार, प्रसार, जागरूक और वैल्यू एडिषन पर जोर दिया। कार्यक्रम को विष्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेष में 45 लाख हैक्टर जमीन में बाजरे की बुवाई होती है। 

राजस्थान में देसी बाजरी के दर्जन भर से ज्यादा जर्मप्लाज्म उपलब्ध है। जिनका उपयोग बाजरे की नवीन संकर किस्मों के विकास मे किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूसा नई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक का विकास किया है जिससे बाजरे के आटे को तीन महीने तक संरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि विष्वविद्यालय मिलेट् किस्मों के विकास के साथ-साथ मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण पर ध्यान दे रहा है। राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा के निदेषक डॉ. अर्जुन सिंह बलौदा ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाष डाला। मिलेट्स विकास निदेषालय, जयपुर के निदेषक डॉ. सुभाष चन्द्र विष्वविद्यालय के कुलसचिव रामरतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिकों किसानों और स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

कृषि कलेण्डर का विमोचन

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने विष्वविद्यालय द्वारा तैयार कृषि कलेण्डर 2024 का विमोचन किया। साथ ही मिलेट्स आधारित कृषि फोल्डर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान विष्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मिलेट्स जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। 

मिलेट्स उत्पाद का चखा स्वाद 

इस मौके पर आयोजित मिलेट्स प्रदर्षनी का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने फीता काटकर किया साथ ही मिलेट्स स्टॉलस का भी अवलोकन किया। वही मिलेट्स के बिस्कुल, लड्डु, केक का स्वाद भी उपमुख्यमंत्री ने चखा। साथ ही मिलेट्स एनटरप्रयोन्यर से मिलेट्स उत्पादों की जानकारी ली।