कांग्रेस के 138 वे स्थापना दिवस पर सर्वोदय संकल्प कार्यक्रम

मो फरमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 में स्थापना दिवस का आयोजन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें  मुख्य अतिथि शाहपुरा कांग्रेस विधायक मनीष यादव, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवीण व्यास, सी.बी यादव प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, विकास बुडानिया उपाध्यक्ष पंचायती राज संगठन, वशिष्ठ तिथि पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट, समाजसेवी मुकेश खुडानिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल गोठवाल पूर्व प्रधान पंचायत समिति शाहपुरा, सीताराम ठुकरान जीएसएस अध्यक्ष नवलपुरा, मंच संचालन जवाहरलाल तिवारी ने किया। 

कार्यक्रम के दौरान मनीष यादव विधायक शाहपुरा ने बताया कि पूरे प्रदेश में पंचायती राज संगठन सबसे मजबूत संगठनों में माना जाता है और पंचायती राज संगठन द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत कार्यक्रम व कार्य किए जाते हैं पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ता मजबूत व कार्य का प्रतीक निष्ठावान पाए जाते हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष सी.बी यादव ने संगठन के कार्य पर प्रकाश डालते हुए संगठन द्वारा किए गए अनगणित कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया वह संगठन की कार्यशैली का विस्तार से विवरण करते हुए कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ने को प्रोत्साहित किया। 

प्रवीण व्यास ने कहा मैं भी काफी दिनों तक पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कार्य कर चुका हूं पंचायती राज का कार्य बहुत ही कठोरता पूर्वक व सही दिशा में किया जाता है और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। 

पूर्व प्रधान लाल गोठवाल ने कहा कोई भी व्यक्ति संगठन में कार्य करने में रुचि रखता है वह टाइम का पाबंद हो वह व्यक्ति अपना संगठन का सदस्य बनने के लिए नाम लिखवा सकता है पूर्व पार्षद जवाहरलाल तिवारी ने कहा शाहपुरा में भी राजीव गांधी पंचायत राज संगठन को मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 

पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट ने कहा पंचायती राज संगठन में काम करने का मौका हमें मिलेगा तो हम पूरी मेहनत ईमानदारी से कार्य करेंगे। 

मुकेश खुडानिया शाहपुरा ने कहा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी का बहुत पुराना संगठन है जिसने गांव में पहुंचकर पंचायती राज संगठन के कार्यों को लोगों तक पहुंचा वे लोगों को इसके प्रति जागरूक किया वह इससे जुड़कर संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से कहा। 

इस दौरान जीएसएस अध्यक्ष नवलपुरा सीताराम ठुकरान, राजपाल गुर्जर परसराम, वकील इमरान मलिक हेमंत वर्मा रामेश्वर बुनकर बाबूलाल यादव मालीराम सैनी सतीश शर्मा सुभाष कुम्हार लक्ष्मीनारायण गोठवाल पूर्व पार्षद शशिकांत मोहम्मद अंसार अर्जुन कुम्हार नरेश बुनकर प्रिंस वर्मा हेमचंद जाट दीपेंद्र सोनवाल जब्बार खान अमर हल्दुनिया संदीप वर्मा रईस खान किशन भारतीय मुकेश केशव सुगन सोनवाल आसिफ मंसूरी फिरोज मंसूरी विजय चावला सलीम अली कैलाश अटल राम सिंह नुवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रहे उपस्थित।