सांभर में गुरु नानक जयंती पर सत्संग कर सेवादारों ने लंगर बांटा

शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

सांभरझील। यहां पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक साहिब की जयंती पर प्रातःकाल भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। गुरु साहिब के चरणों में पुष्प अर्पित किए गए। सेवादारों की ओर से लंगर बांटा गया।  प्रकाश पर्व को आजादी के बाद से ही पंजाब नेशनल बैंक के पीछे बने गुरुद्वारे में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर इसकी तैयारी 15 दिन पहले से भौर होने से पहले नगर परिक्रमा करते हुए भक्तों की टोली कीर्तन करके लोगों को भक्ति का संदेश दिया जाता है। 

गुरुद्वारे में गुरु के भजन कीर्तन एवं भाई हरीश कुमार सबनानी द्वारा सत्संग से शुरुआत की जाती है। लंगर प्रसादी में महिला सेवादारों की ओर से भी इस निमित्त योगदान दिया गया। भजन कीर्तन के बाद सभी समाज के लोगो द्वारा लंगर प्रसाद ग्रहण किया गया। ये दिन सिख समुदाय के लोगों के लिए खास होता है। ऐसा माना जाता है कि गुरु नानक जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं और लंगर करवाया जाता है। गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया। इस मौके पर  सभी समाज के लोगों ने पंगत प्रसादी पाई।