सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व मनाया

सुनील जैन की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

जयपुर। मानसरोवर स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने राम , सीता , लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों के रूप में किरदार निभाया। उन्होंने प्रभु राम के जन्म से लेकर वनवास व अयोध्या लौटने तक का वृतांत सुनाया। बच्चों ने प्रभु राम के गीत गए। 

इस मौके पर प्रश्नोत्तरी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रभु राम जी के चरित्र पर आधारित फिल्म दिखाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी इस अवसर पर बच्चों को बधाई दी। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे क्रमशः गोल्ड हाउस और रूबी हाउस। रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे क्रमशः रूबी और गोल्ड हाउस। पौराणिक परिधान प्रतियगिता मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थानपर क्रमश ऋत्वि, योजित जैन एवं दिव्यांश रहे I