एलजी के वॉशटावर की भारत में दमदार शुरुआत

www.daylife.page 

मुंबई।  भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रैंड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज भारत में अपने एलजी वॉशटावर के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की है। यह वॉशटावर एलजी की उस प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है, जो हमारे कपड़े धोने के तरीके को पुनः परिभाषित करने पर आधारित है। यह एक यूनीबॉडी डिज़ाइन की पेशकश करता है, जो भारतीय घरों के लिए कपड़े धोने के अनुभव को पुनः परिभाषित करने का वादा करते हुए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को सहजता से जोड़ता है। एलजी वॉशटावर कॉम्पैक्ट आकार (600 mm x 1655 mm x 660 mm) (चौड़ाई x ऊँचाई x गहराई) में उपलब्ध है। किसी भी स्थान पर आसानी से रखे जाने के लिए उपयुक्त यह वॉशटावर लॉन्ड्री का एक आदर्श समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, श्री होंग जू जियोन, एमडी- एलजी इंडिया, ने कहा, "लॉन्ड्री समाधान की दुनिया में एलजी वॉशटावर एक उल्लेखनीय मील का पत्थर है। यह बेहतर लॉन्ड्री अनुभव प्रदान करने वाले हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को सहजता से जोड़ता है, जो न सिर्फ कुशल है, बल्कि जगह की बचत करने वाला और देखने में आकर्षक भी है। अपनी एआई-संचालित तकनीक के साथ, यह वॉशटावर कपड़े धोने के मामले में अनुमान लगाने से रोकता है और आपके कपड़ों को अत्यंत सावधानी से संभालना सुनिश्चित करता है।"

एलजी वॉशटावर कपड़ों के लिए उन्नत सफाई अनुभव की पेशकश करता है। टर्बोवॉश 360™ सुविधा के साथ, लॉन्ड्री को महज़ 39 मिनट (उक्त समय प्रोडक्ट के उपयोग के आधार पर भिन्न हो सकता है। ये आँकड़ें आंतरिक परीक्षणों के आधार पर निकाले गए हैं) में पूरी तरह से साफ किया जा सकता है, जिससे समय की बचत के साथ ही साथ कपड़े ताजा और जीवंत बने रहते हैं। एलजी एलर्जी केयर साइकिल घर की धूल के कणों को कम करती है, जिससे उपयोगकर्ताओं को ताजे स्वच्छ और पूरी तरह से सूखे कपड़े पहनने में आत्मविश्वास और आराम का एक नया स्तर मिलता है।

नवीनतम डिज़ाइन, उत्कृष्ट सुविधाओं और उन्नत सफाई क्षमताओं के संयोजन से परिपूर्ण एलजी वॉशटावर भारतीय लॉन्ड्री इंडस्ट्री में एक गेम-चेंजर है। यह क्राँतिकारी लॉन्ड्री समाधान आपके घर की सुंदरता को बढ़ावा देने के साथ ही साथ जगह की बचत करने और कुशल लॉन्ड्री अनुभव प्रदान करता है। एलजी वॉशटावर 2,75,000 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।