भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता के समर्थन में प्रचार किया

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, विधानसभा प्रवासी रविन्द्र सिंह रवि ने टोंक शहर में वोट की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के भाजपा के समर्थन की अपील की। उन्होंने लोगो से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित आमजन की मूलभूत सुविधाएं के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि टोंक की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस के राज में टोंक बहुत पिछड़ गया है। विकास के बड़े बड़े सिर्फ सपने दिखाए गए। गाँव शहर गरीब की चिंता कोई करती हैं तो वो भाजपा है। जनता 25 नवम्बर का इंतजार कर रही है। जनता वोट की चोट से कांग्रेस को सबक सिखायेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,रतनलाल चौधरी,अंकित बगड़ी, लोकेश गुप्ता, शम्भू शर्मा, निखिल गुप्ता, तौसीफ खान, धर्मेंद्र राजावत, गणेश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।