कांग्रेस प्रत्याशी आर.आर. तिवारी को जिताने की जोश भरी अपील

हवा महल विधानसभा क्षेत्र के उप प्रधान चुनाव कार्यालय का उदघाटन


www.daylife.page

जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के उप प्रधान चुनाव कार्यालय का उदघाटन वेलवीयर टेलर्स, कब्रिस्तान के सामने, थाना शास्त्रीनगर पर केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ. महेश जोशी, कांग्रेस प्रत्याशी आर.आर. तिवारी एवं पीसीसी सदस्य मोहम्मद असगर अहमद सहित अनेक पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सानिध्य में विधिवत रूप सें फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर हवामहल ब्लॉक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कानूनगो, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनवार अहमद, किशन बाग मंडल अध्यक्ष रमजान नियाजी, भट्टा बस्ती मंडल अध्यक्ष रशीद आरके, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष चिरंजीव प्रजापति, नाहरी का नाका मंडल अध्यक्ष संजय डांगी, तमाम वार्ड अध्यक्ष गण, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, अब्दुल रज़्ज़ाक़ भाटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. डी. शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट सत्यनारायण सैनी, अय्यूब गौरी, जरीफ अंसारी, ओमप्रकाश जाटावत, सुरेश शर्मा, एडवोकेट श्याम शर्मा, पियूष चतुर्वेदी, हाजी सईद अहमद, पार्षद अफजल मेहबूब, पार्षद गौरी आदि उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्त्ता, महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनसामान्य में जोश से लबरेज नज़र आये। डॉ. महेश जोशी ने अपने सम्बोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आर.आर. तिवारी को विजयी बनाने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी आर.आर. तिवारी ने उपस्थित लोगों से अपने लिए वोट मांगे। मंच का संचालन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. डी. शर्मा ने बीच-बीच में कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों में जोश भरते गए और गहलोत सरकार की उपलब्धियों का जिक्र भी करते रहे।