एटा पुस्तक मेला 7 से 10 दिसम्बर तक होगा : ज्ञानेन्द्र रावत

www.daylife.page 

एटा। आगामी दिसम्बर माह में 7 से 10 दिसम्बर तक स्व. ब्रजपाल सिंह यादव की स्मृति में होने वाला पुस्तक मेला राजकीय इंटर कालेज, एटा के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। पुस्तक मेला की तैयारी समिति की एक आवश्यक बैठक कालेज के पूर्व छात्र वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत की अध्यक्षता में कालेज के स्काउट गाइड के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मेले के आयोजक एवं समिति के संयोजक ए आर एम मैनपुरी संजीव यादव ने बताया कि मेले में  आने वाले विशिष्ट अतिथियों में मैगसैसे से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डेय, पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह व पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय, विश्व जल परिषद के सदस्य पर्यावरणविद डा जगदीश चौधरी, प्रख्यात पत्रकार एवं नदी जल विशेषज्ञ सिद्धू कान्हू स्मृति राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित पंकज चतुर्वेदी, ग्राफिक इरा यूनीवर्सिटी की प्रोफेसर व उत्तराखण्ड में प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख अनुपम मिश्र स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद डा अनुभा पुंढीर, बाबा आमटे स्मृति पर्यावरण भूषण सम्मान से सम्मानित एस डी एम शामली मांगेराम चौहान, एडीजीपी अजय चौधरी व लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे मेजर संजय यादव आदि प्रमुख हैं। मेले का उद्घाटन 7 दिसम्बर को जिलाधिकारी एटा प्रेम शंकर सिंह, एडीजीपी अजय चौधरी व संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरि द्वारा किया जायेगा।

मेले के सह संयोजक अनूप दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, मेंहदी, पोस्टर, पेन्टिंग, गीत, संगीत, नृत्य, वादन प्रतियोगिता के अलावा गांधी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत और पर्यावरण पर संगोष्ठी का आयोजन, हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले जनपद के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत, साहित्य व कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा व साधनहीन छात्रों को समाज द्वारा निशुल्क पुस्तकें प्रदान की जायेंगीं।

बैठक में सर्वोदय इंटर कालेज के प्राचार्य विजय मिश्र, वसुंधरा के प्राचार्य राजू राम रतन, प्राचार्य मनोज तिवारी, पूर्व प्राचार्य महावीर सिंह यादव, फुटबाल संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, सचिव राजीव यादव, उप जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव, उप पंचायत राज अधिकारी चौधरी नरेन्द्र सिंह यादव, मनीष दुबे, राजीव वर्मा, संजय शर्मा, डा सुधीर गुप्त, शैलेन्द्र गुप्त, डा डी के सिंह, शिवकुमार द्विवेदी, भारत वीर वर्मा, विश्रांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नौक्स, सत्येन्द्र कश्यप व सेवाराम सहित पूर्व छात्रों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी।