विजय बैसला के टिकट को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराज़गी

भाजपा मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन, बाहरी भगाओ भाजपा बचाओ के लगे नारे

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक/जयपुर। भाजपा की पहली सूची के आने के बाद मंगलवार को खुलकर विरोध सामने आया। देवली उनियारा से भाजपा के प्रत्याशी विजय बैंसला के विरोध में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हजारो की संख्या में भाजपा मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।  देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय बैसला के को बाहरी  बताते हुए अस्वीकार कर सिरे से नकारा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने ज़मीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं की उपेक्षा कर पैराशूट उम्मीदवार को प्राथमिकता दी है, जो कार्यकर्ता और नेता पिछले 5 सालों से हर सुख दुख में सक्रिय थे पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर जिन्होंने योगदान दिया उन्हें साइडलाइन कर बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।  ऐसे में पार्टी की हार तय है। कार्यकर्ताओं ने  सामूहिक इस्तीफे की पेशकश करते हुए  स्थानीय उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर को टिकट देने की माँग की ।

जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, सत्यनारायण मीणा,रामकिशन सैनी, ककोड़ देहात मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, नासिरदा देहात मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, दूनी देहात मण्डल अध्यक्ष बनवारी जाट, देवली देहात मंडल अध्यक्ष अभय सिंह शक्तावत, पूर्व प्रधान देवली शकुंतला वर्मा,पूर्व प्रधान उनियारा ममता जाट, पूर्व डिप्टी वृद्धिचंद गुर्जर, नासिरदा युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ककोड़ आशाराम धाकड़, अलीगढ युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहर सिंह, किसान मोर्चा ककोड़ अध्यक्ष रामसिंह चौधरी, ककोड़ देहात महामंत्री रामकिशोर गुर्जर, प्रवक्ता मेघराज जाट, देवली नगर पालिका पार्षद संजय सिंघल, सीआर पंचायत समिति उनियारा गीताराम गुर्जर, देवली पंचायत समिति सदस्य मुकेश बैरवा, मुकेश गुर्जर, दूनी शहर मंडल अध्यक्ष शिवराज बराला, किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रामदयाल जांगिड, सुंथडा सरपंच सावर मल गुर्जर, ककोड़ सरपंच रामबिलाश गुर्जर, आमली देवनारायण गुर्जर, पूर्व पार्षद उनियारा घांशीलाल जैन, पूर्व सीआर रामप्रसाद सैनी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष कलावती साहू,पूर्व उनियारा शहर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह शक्तावत,पूर्व पार्षद गीता कंवर, देवली शहर पूर्व अध्यक्ष रजनीश दीपक,पूर्व सरपंच मोडू मीणा सहित बड़ी संख्या में देवली उनियारा के भाजपा कार्यकर्ताओ ने जयपुर भाजपा कार्यालय में कूच किया।