हर मोर्चे पर विफल गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

सांभरझील। जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने गुरुवार को पुरानी धान मंडी स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज, प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल के लिए जानी जाती है। 

सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता गहलोत सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी क्योंकि अत्याचार चारों ओर से बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिला जयपुर ग्रामीण चुनाव के प्रभारी की हैसियत से डॉ.सिंह ने यह भी कहा कि आप यदि अपने क्षेत्र का भला चाहते हैं तो आप भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में जिताएं तथा ऐसी मजबूत कड़ी स्थापित करें कि देश के प्रधानमंत्री मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनकर विश्व पटल पर भारत का परचम लहराये। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर अपने क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार को जिताएं। 

जयपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बूथ लेवल पर चल रही तैयारी को संतोषजनक नहीं माना उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को अपने बूथ की संपूर्ण मतदाताओं की जानकारी होनी चाहिए तथा जो शक्ति केंद्र इस कार्यों के लिए बनाए गए हैं उनको और तेजी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारी को जो कमी बताई उसको आगामी कार्यक्रम के दौरान पांच दिवस में पूर्ण करने के लिए सख्ती से निर्देश दिए। इससे पहले भाजपा पदाधिकारीयों की ओर से डॉ. सिंह का जोरदार अभिनंदन किया गया। सभा में महिला कार्यकर्ताओं की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही।