अ.भा. कांग्रेस का पोलिंग बूथ मैनेजमेंट
www.daylife.page
टोंक। अखिल भारतीय कांग्रेस के पोलिंग बूथ कार्यक्रम के तहत राजस्थान पोलिंग बूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुजीब आज़ाद को टोंक - सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसके अंतर्गत टोंक व सवाई माधोपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मुजीब आजाद को कांग्रेस संगठन के लिए लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2023 तथा लोकसभा के लिए मिशन 2024 की पोलिंग बूथ रणनीति के तहत यह नियुक्ति की गई है।
टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में टोंक जिले की तीन विधानसभा टोडा - मालपुरा, देवली - उनियारा, निवाई तथा टोंक विधानसभा क्षेत्र तथा सवाई माधोपुर जिले की चार विधानसभा खंडार, बामनवास, गंगापुर व सवाई माधोपुर विधानसभाये आती हैं।
मुजीब आज़ाद ने शीर्ष नेतृत्व सहित पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मिशन 2023 के तहत राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी जनकल्याणकारी नीतियों से कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल है उसको बूथ तक ले जाकर कामयाबी हासिल की जाएगी। इसके लिए पोलिंग बूथ मैनेजमेंट को मजबूत किया जायेगा और मिशन 2024 में लोकसभा चुनाव में केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए समर्पित रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शक्ति और ऊर्जा का सही उपयोग बूथ मैनेजमेंट के माध्यम से किया जाएगा। देश में महंगाई से राहत के लिए, देश में नफरत की सियासत को समाप्त करने के लिए कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट मजबूत रखना हमारा लक्ष्य रहेगा।
विदित रहे कि मुजीब आजाद गांधीवादी विचारधारा के कांग्रेस नेता हैं कांग्रेस संगठन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय टीम में रहते हुए मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा कर्नाटक प्रभारी रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस संगठन में में अनेक पदों पर कार्य का अनुभव रखते हैं।
राजस्थान पोलिंग बूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बाफना ने टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मुजीब आज़ाद सहित पोलिंग बूथ मैनेजमेंट के लिए 19 लोकसभा लोकसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिनमें गंगानगर के लिए सुखबीर सिंह सिंधु, बीकानेर - कमल नारायण पुरोहित, चूरू - एडवोकेट कुलदीप पुनिया, झुंझुनू - जवाहर सिंह राव, सीकर - भगवान सिंह, जयपुर ग्रामीण - पीसी देवंदा, जयपुर - एडवोकेट संत कुमार जैन, अलवर - मक्खन सिंह, भरतपुर - प्रवीण फौजदार, कोटा - एडवोकेट अख्तर खान, करौली धौलपुर - धर्मेंद्र शर्मा, अजमेर - शक्ति प्रताप सिंह, जोधपुर - हरदेवराम बिश्नोई, बाड़मेर - उम्मेद सिंह तंवर, बांसवाड़ा - शंकर यादव, चित्तौड़गढ़ - दिलीप, भीलवाड़ा - अक्षय त्रिपाठी, झालावाड़ बारा - कपिल माथोडिया की नियुक्ति की है राजस्थान पोलिंग बूथ टीम में वरिष्ठ एवं अनुभवी कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है।