संकल्प यात्रा को लेकर टोंक भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक पन्नाधाय कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक जिला प्रभारी मुकेश पारीक के आथित्य व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यात्रा को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक को जिला प्रभारी मुकेश पारीक,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,विद्यायक कन्हैया लाल चौधरी,यात्रा जिला संयोजक शंकर लाल ठाडा,सह संयोजक नरेश बंसल ने संबोधित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ 2 सितम्बर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाई माधोपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया गया। 

परिवर्तन यात्रा का जिले में सैकड़ों स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।इसके लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में भाजपा के छोटे-बड़े समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम नागरिक भाग लेंगे। परिवर्तन यात्रा टोंक जिले में चारो विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जनता कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है, जिसका नजारा लोगों को उस समय दिखाई देगा जब यह परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को टोंक विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।परिवर्तन संकल्प यात्रा 12 सितंबर,13 सितम्बर,14 सितंबर तीन दिन टोंक जिले में रहेगी।इस दौरान जिले में चार बड़ी सभा निवाई,टोंक,उनियारा,टोडारायसिंह में होगी।

जिला प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा की प्रदेश में महिला उत्पीडन, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीडन, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी सहित तुष्टिकरण के खिलाफ प्रदेश में चार चरणों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।टोंक जिले से गुजरने वाली पहले चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज 2 सितम्बर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया जा चुका है। जिला व प्रदेश मे भाजपा की प्रचंड लहर है।विधानसभा व लोकसभा में भाजपा का परचम फहराने के लिये भाजपा का एक एक कार्यकर्ता लगा हुआ है।यह यात्रा कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखरी कील ठोकने का काम करेगी।

बैठक में जिला प्रभारी मुकेश पारीक, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं यात्रा जिला संयोजक शंकर लाल ठाडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, यात्रा जिला सहसंयोजक नरेश बंसल, विधानसभा प्रभारी पंकज वाल्मीकि,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक नीलिमा आमेरा, रामसहाय वर्मा,प्रधान सकराम चौपड़ा, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, संतकुमार जैन, हंसराज धाकड़, सुभाष गालव,जिला मंत्री गणपत पहाड़िया ,मोर्चा जिलाध्यक्ष  श्योराज जाट, राजकुमार मीणा, नरेंद्र शर्मा, बबलू टैंकर,सत्यनारायण दायमा, राशिद खान, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल जाट, शैलेन्द्र जैन, राजेन्द्र राणावत, महावीर गुर्जर, मदन लाल सैनी, दयाराम जाट, देवराज गुर्जर, अंकुर गुप्ता, लक्ष्मीनारायण मीणा, सावरिया बैरागी, गोपाल सिंह, प्रताप सिंह, रतन चौधरी, चौथमल विजय, धर्मेंद्र सिंह राजावत, राकेश बढ़ाया, खेमचंद चंवरिया, बीना छामुनिया, पूर्व प्रधान ममता जाट, शीला मीणा, शकुंतला वर्मा, अंजलि गुप्ता,रचना वर्मा, सत्यनारायण चन्देल, संजय संघी, रूपचंद आकोदिया, लवेश मीणा, रोहित जैन,नंदलाल छान, उपप्रधान रामकेश मीणा, शिवराज गोरा, देवलाल गुर्जर, सीताराम वर्मा, मदनलाल वर्मा, सुरजीत चौधरी, शम्भु शर्मा, राजाबाबू सहित अन्य मौजूद रहे।