वीएचपी की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर जिम्मेदारी सौंपी


शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

सांंभरझील। विश्व हिंदू परिषद की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है वही अनेक सक्रिय युवा चेहरों को इसमें शामिल कर अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी है। वकील सुनील शर्मा ने बताया कि फुलेरा प्रखंड नवीन कार्यकारिणी में नोरतमल कुमावत को अध्यक्ष व नवल किशोर जांगिड़ को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार बल उपासना प्रमुख धर्मेंद्र सैनी को बनाया गया है। मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी श्रीगोपाल गौशाला के अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा के पुत्र सुनील शर्मा को दी गई है।  

सांभर नगर खंड का दायित्व भजन गायक दिनेश शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। देवयानी बड़ के बालाजी मंदिर के पुजारी विकास शर्मा को मंत्री, सह मंत्री जय शिव शर्मा, विधि प्रमुख विष्णु सांमरिया, उपाध्यक्ष नवीन पटवा, मठ मंदिर प्रमुख संजय शर्मा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बनवारीलाल सिंघानिया, समरसता प्रमुख पवन सैनी, सेवा कार्य प्रमुख विकास राजौरा,  धर्म प्रसार प्रमुख राजेंद्र कश्यप, गोरक्षा प्रमुख जुगल सिंह को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बजरंग दल सहसंयोजक आशीष साहू वह मयंक साहू को संयुक्त रूप से बनाया गया है। उपासना प्रमुख जितेंद्र सिंह, सुरक्षा प्रमुख अक्षय ढोली, सत्संग प्रमुख राजेंद्र कुमावत व विद्यार्थी प्रमुख, दिनेश साहू, तुषार कयाल व प्रशांत मिश्रा को बनाया गया है।