खटीक समाज मनोहरपुर की मीटिंग में महेश असवाल अध्यक्ष बने

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। असवाल धर्मशाला मनोहरपुर में खटीक समाज की विशाल मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें समाज बंधुओ द्वारा सर्वसम्मति से खटीक समाज मनोहरपुर का अध्यक्ष महेश कुमार असवाल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर भवानी शंकर असवाल, सचिव गुलाबचंद असवाल,  संयुक्त सचिव राकेश असवाल को नियुक्त किया गया। 

इस अवसर पर गणमान्य समाज बंधु पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार असवाल, सोहन असवाल, बिहारी लाल असवाल, जगमाल असवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुनील धर्मा असवाल, कैलाश असवाल, कानाराम असवाल, अशोक असवाल, कृष्ण बडगूजर आदि ने समाज उत्थान एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।       

इस अवसर पर समाज बंधुओ द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने एवं बच्चों की शिक्षा न्याय और सामाजिक सुधार सामाजिक कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा समाज में सबको साथ लेकर चलने पक्षपात नहीं करें करने एक दूसरों की टांग खिंचाई परिवारवाद वंशवाद नहीं करने सहित सामाजिक सुधार के बारे में विचार विमर्श किया गया।                            

इस अवसर पर निम्न समाज बंधु उपस्थित रहे कुलदीप असवाल सुरेश असवाल हंसराज असवाल राजेंद्र असवाल रवि असवाल पप्पू राम अवतार असवाल शंकर असवाल संजय असवाल राकेश असवाल मनीष असवाल नवल असवाल राजू असवाल प्रह्लाद असवाल सोमेश असवाल रामस्वरूप सवाल आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।