भाजपा टोंक के सदस्यता अभियान की शुरुआत

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। भाजपा टोंक के सदस्यता अभियान की शुरुआत पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाउस से की। इस मौके पर नव मतदाता भाजपा के सदस्य बने।पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा एक विचार है, यहां पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिन विचार नहीं बदलते। सिर्फ, भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है।उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जुटना होगा।प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए नवमतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। मुख्य रूप से नए मतदाताओं पर फोकस कर उन्हें भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देने का काम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को 'बूथ जीता चुनाव जीता' के मंत्र के साथ काम करना है। 

 इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,रतन लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, बीना छामुनिया, पूर्व पार्षद रोहित जैन, कैलाश चांवला, अंकित बगड़ी, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शिवराज चौधरी, अनिल टिक्किवाल सहित अन्य मौजूद रहे।