हैरिटेज निगम के अधिशाषी अभियंता शेर सिंह चौधरी सेवानिवृत्त

आयुक्त सहित निगम अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

www.daylife.page

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज मुख्यालय के अधिशाषी अभियंता शेर सिंह चैधरी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये। चौधरी के सेवानिवृति के अवसर पर सभागार भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने चौधरी के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व कहा की जीवन एक खेल है और इसमें हमें अलग-अलग पारियाँ कभी विधार्थी के रूप में कभी लोकसेवक के रूप में कभी पेशेवर के रूप में भूमिका निभानी होती है। जीवन में अनेक उतार चढाव आते है उन उतार चढावों के बीच में हमें संतुलित रहना चाहिये। निगम के अधिकारियों ने चौधरी को सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर भगवान राम एवं सीता मैया का चित्र भेंट किया।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा की उन्हें निगम के सभी लोगों से काफी स्नेह मिला व उन्होनें निगम के सभी कार्यों को समर्पित भाव से किया व निगम संबंधी कार्यों को लेकर उनके पास आने वाले लोगों की समस्याओं का उन्होनें सदैव तत्परता से निवारण किया। उन्होने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बिताये पलों को याद किया।

इस दौरान सभागार भवन में आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस के वर्मा, उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह यादव, उपायुक्त सर्तकता एस के मेहरानियाँ, उपनिदेशक जनसंपर्क मोती लाल वर्मा अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार गर्ग, विविध बड़ाया, गोपाल मूंड आदि समस्त अधिकारी गण, अभियंता, कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर चौधरी के परिवारजन व मित्रगण भी उपस्थित थे।