चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लेंडिंग पर टोंक में ख़ुशी मनाई

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक।  भारत के चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लेंडिंग चाँद पर हुई। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना के नेतृत्व में तिरंगा झंडा लेकर,पटाखे फोड़कर घंटाघर पर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए  इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई।भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में  एक नया इतिहास रच दिया  है। आज देश के लिए गौरव का दिन है। आज दुनिया में फिर भारत का नाम रोशन हुआ है। 

आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर तरक्की कर रहा है। इसके जरिए भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी।ये कामयाबी महज विज्ञान, तकनीकी या दूसरे क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आर्थिक तौर पर भी देश को नए आयामों तक ले जाएगी।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, गणेश माहुर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, रामकिशन गुर्जर, बीना छामुनिया, प. महावीर शर्मा, दिनेश छामुनिया, लोकेश गुप्ता, चौथमल विजय, दुर्गेश गुप्ता, अंजलि गुप्ता, पूर्व पार्षद रोहित जैन, अंकित बगड़ी, विनायक जैन, निखिल गुप्ता, गणेश सैनी, कमलेश यादव, रोबिन चांवला सहित अन्य मौजूद रहे।