मंगलकलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का हुआ शुभारम्भ
जाफ़र लोहानी

www.daylife.page 

मनोहरपुर {जयपुर)। शाहपुरा शहर के गुरुकृपा सेवा समिति एंव धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सहयोग से संगीतमय शिवमहापुराण कथा का आयोजन रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

समिति के देवेश अग्रवाल और नवल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा प्रातः 8 बजे चौपड़ शिव मंदिर से रवाना होकर महिलाओं ने नाचते गाते दिल्ली दरवाजा से पुराना दिल्ली रोड होती हुई मुख्य बाजार से चोपड़ मोतीमहल पहुँची। 

जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष पुष्कर राज शर्मा ने बताया कि कथाव्यास वृन्दावन धाम से राहुल कृष्ण ठाकुर महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में कथा का वाचन किया शिवमहापुराण महात्मय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान मन मन्दिर में रहते है। और भक्तों के सभी कार्यों को पूर्ण करते है।

साथ ही कार्यक्रम के बारे में बताते हुए वैदिक बलराम शर्मा ने बताया कि नवदिवसीय रामचरितमानस पारायण पाठ रघुनाथ जी मन्दिर में रामायण के प्रधान यजमान प्रहलाद पलसानिया एंव धर्मपत्नी नगरपालिका पार्षद माली देवी सैनी के द्वारा विधी विधान से पूजन करवाई। 

अशोक सैनी, यादवेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि इस आयोजन में प्रधान यजमान ओमप्रकाश सोनी एंव उनकी धर्मपत्नी सन्नो सोनी ने विधि विधान से कलश यात्रा की पूजन एंव वैदिक पण्डित राहुल शर्मा के निर्देशन में भगवान भोलेनाथ का पंडितो के द्वारा रुद्राभिषेक करवाया।

समिति के वरिष्ठ सलाहकार दुर्गा प्रसाद शर्मा, बनवारीलाल गंगावत ने बताया कि कलश यात्रा में आकर्षक भगवान शंकर पार्वती की झांकिया सजी। खोरी से हरिओम दास महाराज ने भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि मनुष्य को अपने धर्म के विरुद्ध कोई आचरण नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम में गोसेवा के लिए तत्पर रहने वाले 98 वर्षीय रामेश्वर बजाज, ललित किशोर शर्मा, महेंद्र शर्मा ओमप्रकाश बजाज, नगरपालिका के पूर्वअध्यक्ष बाबूलाल चुड़ला,बजरंग लाल शर्मा आदि अनेको भक्तगण मौजूद रहे। कथा प्रतिदिन  दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक मोतीमहल चौपड़ शाहपुरा में होंगी।