गाज़ियाबाद। आगामी 30-31 जुलाई 2023 को झारखंड के साहेबगंज जिले के पतना स्थित बी.एस.ए. महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में होगा।
इस सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातनामा पर्यावरणविदों के अलावा पद्मश्री लक्ष्मण सिंह, विराट नगर, नेपाल स्थित पूर्वांचल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डा. घनश्याम लाल दास, सिद्धू कान्हू विश्व विद्यालय, दुमका के कुलपति डा. विमल प्रसाद सिंह, भागलपुर विश्व विद्यालय के कुलपति डा. जवाहर लाल सिंह, केन्द्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के पूर्व कुलपति प्रो उदय प्रकाश सिन्हा,प्रख्यात बांध जल एवं नदी विशेषज्ञ डा. दिनेश मिश्र, विश्व जल परिषद फ्रांस के सदस्य डा. जगदीश चौधरी, उत्तराखंड में प्लास्टिक विरोधी अभियान की अगुआ प्रोफेसर डा. अनुभा पुंढीर, प्रख्यात पत्रकार एवं नदी विषयक मामलों के विशेषज्ञ पर्यावरणविद पंकज चतुर्वेदी, बुंदेलखंड में अपना तालाब योजना के संयोजक और किसानों के सहयोग से 55 हजार तालाब बनवाने वाले उन्नत कृषि विषयक मामलों के जानकार पर्यावरणविद पुष्पेन्द्र भाई, गिलोय को राष्ट्रीय औषधि घोषित किये जाने वाले व राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षण अभियान एवं भाषायी आंदोलन के अगुआ चौधरी हरपाल सिंह राणा, एलपीएस विकास संस्थान, थानागाजी, अलवर के प्रमुख जाने माने वृक्षमित्र पर्यावरणविद रामभरोस मीणा व उप महा प्रबंधक, मैकेनिकल, ओएनजीसी देहरादून इंजीनियर अक्षय चौहान भाग ले रहे हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य व सम्मेलन आयोजक डा. भानु देव सिंह के अनुसार सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्र रत्न पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह जी व सिद्धू-कान्हू मुरमू विश्व विद्यालय, दुमका के उपकुलपति संयुक्त रूप से करेंगे। सम्मेलन में देश-विदेश के जाने-माने विचारक, पर्यावरणविद, शिक्षाविद, जलयोद्धा और पर्यावरण प्रेमी सहभागिता करेंगे।