टोंक में बनवारी लाल बैरवा की 14वीं पुण्यतिथि मनाई

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. बनवारी लाल बैरवा की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर टोंक बस स्टेण्ड के बाहर स्व. बनवारी लाल बैरवा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। स्व. बनवारी लाल बैरवा जी को नमन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि स्व. बनवारी लाल बैरवा जी राजनीति में विभिन्न पदों पर रहे। वह एक मिलनसार स्वभाव, सर्वधर्म के लोकप्रिय नेता रहे। उनका जीवन युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, सरपंच प्रदेश उपाध्यक्ष हसंराज फागणा, मणिन्द्र बैरवा, अलका बैरवा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, शब्बीर अहमद पार्षद, विकास लोदी, वीर प्रताप सिंह, धमेन्द्र सालोदिया, सलीमुद्दीन खान, जगदीश नारायण नागरवाल, प्रतापमल रनवाल, अशोक महावर, बंशीलाल सिसोदिया, सुनिल बंसल, हंसराज गुंजल, हंसराज गाता, सुजित सिंहल, नन्दकिशोर मेहरा, आकाश बैरवा, चिरंजीलाल आजाद, सतीश बोहरा, चिरंजी लाल बैरवा, रामदयाल निंरकारी,  अक्षय बैरवा, गोपीलाल बैरवा, किशनलाल जोनवाल, मूलचन्द एडवोकेट, दशरथ गुर्जर, जितेन्द्र जलवानिया, इरशाद खान सेवादल, अजमल देवपुरा, शकील मियां, पंकज यादव, लीलाधर, प्रेमचन्द, राहुल सैनी पार्षद, सुरेन्द्र कुुमार, सत्यनारायण वर्मा, रामराय गुर्जर, जगदीश लहन, विनोद शाह, प्रहलाद पटवारी, सुरेन्द्र बैरवा, फोजूराम मीणा, रामलाल सांखना, रशीद मोहम्मद, रामनिवास बैरवा, रामदयाल डडेरवाल, वीरेन्द्र जोनवाल, नवीन त्रिपाठी, भंवरलाल बंशीवाल, रामगोपाल बैरवा, रमेश जैन, राजेश जैन, शुभम मिश्र के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रे कार्यकर्ताओं ने स्व. बनवारी लाल बैरवा को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट मौन धारण किया।