मां स्वरुप प्रकृति की रक्षा हमारा दायित्व : घूमारीया

www.daylife.page 

अलवर। विश्व पर्यावरण दिवस की पुर्व संध्या पर  पर्यावरण शिक्षा केन्द्र  सालेटा पर एल पी एस विकास संस्थान द्वारा आयोजित पर्यावरण सम्मेलन में प्रबुद्ध पर्यावरणविद् व शिक्षाविदों ने भाग लिया, संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने बताया कि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए के सी घुमारिया पुर्व आयकर प्रधान महानिदेशक प्रत्यक्ष कर बोर्ड भारत सरकार  ने कहां की प्रकृति मां स्वरुप है इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, हमें भौतिकवादी वह पूंजीवाद की सोच को बदल कर इसके संरक्षण में जुटना चाहिए, जिससे आगामी पिंडियों को सुरक्षित रहने का अवसर प्राप्त हो सकें। 

पुर्व कुलाधिपति, डॉ सांवरमल झरवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति को हम नहीं चला सकते, प्रकृति के साथ हमें चलना होगा। प्राकृतिक संसाधनों के साथ विकास के नाम हों रही छेड़छाड़ इसे विनाश की और ले जा रहीं हैं हमें आज संरंक्षण की शपथ लेनी चाहिए जिससे हमें एक बड़ी त्रासदी से बच सकें। पर्यावरणविद् ज्ञानेन्द्र रावत ने कहा की आज हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की बहुत आवश्यकता है उन्होंने कहा की आज नदियां मर रहीं हैं, पहाड़ खत्म हो रहें हैं, वनों का विनाश हो रहा जो आगामी समय में देश के लिए बड़ा पर्यावरणीय ख़तरा है।   ने बताया की प्रकृति बदलते हुए संकेतों के साथ हमें सुचित करते हुए संकेत दे रहीं हैं जिससे महसूस हो रहा की पृथ्वी पर अगला विनाश प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित होंगी हमें संरक्षण के साथ एक मित्रवत व्यवहार करना चाहिए।  

पर्यावरणविद् राम भरोस मीणा ने बताया कि सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बीते दशक में उल्लेखनीय योगदान देने, सामाजिक उत्थान व राष्ट्र हेतु अपने जीवन को होम करने वाली विभूतियों को अमृता देवी राष्ट्रीय स्मृति सम्मान, डाॅं. बी आर अम्बेडकर स्मृति राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम स्मृति राष्ट्रीय सम्मान तथा  लक्ष्मीनारायण झरवाल स्मृति सम्मान  से नवाजा गया। संस्थान के प्रकृति प्रेमी ने बताया कि कार्यक्रम मे  जगदीश चौधरी जल यौद्धा बल्लभगढ़, हरियाणा, प्रशांत सिन्हा पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, डॉ. महेंद्र कुमार झरवाल, सीनियर आचार्य (नेत्र रोग) सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर, सुंडा राम मीणा संयुक्त शासन सचिव पंचायती राज विभाग, लीला राम मीणा वित्तीय सलाहकार, वित्तीय विभाग, राजस्थान सरकार, जगदीश प्रसाद मीणा सामाजिक कार्यकर्ता, पावटा, पर्यावरण के सच्चे संरक्षक डॉ हरिकिशन यादव, फूसापुर, नेचर लवर  मुकेश कुमार सैनी,  टाइगर मेन जितेन्द्र कुमार चौधरी रेंज फोरेस्ट आंफिसर, बाघ परियोजना सरिस्का,  वृक्ष मित्र रेशम मीणा हींसला, यूथ आईं केन अमित कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दीन दयाल प्रजापति, छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाले सुभाष चन्द्र शर्मा, किशन कांत शर्मा, जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले ओमप्रकाश जांगिड़, वृक्ष प्रेमी सुनिल कुमार शर्मा, युवा व्यंग्यकार  मोहन लाल मौर्य,  पुर्व पत्रकार भीष्म कुमार शर्मा, प्रदीप जांगिड़, वन्य जीव प्रेमी गोकुल चंद सैनी , वृक्ष प्रेमी हनुमान सहाय जाखड़ आमाला आदि चालिसों हस्तियों को पर्यावरण सम्मेलन में वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रहरी जैसे राष्ट्रीय सम्मानो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संकट समस्या एवं निदान को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम  का आयोजन पर्यावरण शिक्षा केन्द्र भोपाला रोड़ सालेटा, थानागाजी पर किया गया।