टोंक जेल कर्मचारी भूख हड़ताल पर

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। टोंक जिला कारागृह कर्मचारियों ने इसका बहिष्कार किया वेतन विसंगति को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। अनशनकारी जेल कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 1998 तक पुलिस और जेल कर्मचारियों का वेतन कम होता चला गया जिसे लेकर 13 जनवरी से 18 जनवरी तक ड्यूटी पर रहते हुए हड़ताल की थी लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया था जिस पर दोबारा 13 जून से 20 जून तक जेल कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया गया। 21 जून से जेल कर्मचारी भूख हड़ताल पर चले गए हैं जेल कर्मचारियों का कहना है कि मांग नहीं माने जाने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।