कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष पद पर शाहबाज खान मनोनीत

अरशद शाहीन 

www.daylife.page 

टोंक। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ओबीसी के प्रदेशाध्यक्ष हरसाय जी यादव की अनुमति से टोंक के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार यादव एडवोकेट ने कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का टोंक शहर अध्यक्ष पद पर शाहबाज खान को मनोनीत किया है।

टोंक शहर अध्यक्ष पद पर शाहबाज खान ने शहर अध्यक्ष मनोनीत करने पर मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष हरसाय यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं टोंक विधायक सचिन पायलट, निवाई-पीपलू विधायक प्रशान्त बैरवा, देवली-उनियारा विधायक हरिशचन्द्र मीणा, जिलाध्यक्ष पंकज कुमार यादव का आभार प्रकट किया है।

इसी क्रम में शहर अध्यक्ष बनने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, पूर्व विधायक कमल बैरवा, नगर परिषद टोंक सभापति अली अहमद, प्रधान सुनीता हंसराज फागणा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश चौरासिया, पूर्व देहात अध्यक्ष रामसिंह मुकुल, हनुमान यादव महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी टोंक, पार्षद सुनील बंसल, पार्षद अताउल्ला खान, सेवादल के जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक खान, पूर्व उपसभापति आबिद भाई, पार्षद युसूफ इंजीनियर, पार्षद शब्बीर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा शाहजेब खान, भंवर यादव पूर्व सरपंच, दौलत शर्मा सरपंच, अशोक चौधरी पूर्व सरपंच, आईटी सेल जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, अरशद चिश्ती, नीरज रघुवंशी, पार्षद अशरफ गुज, शब्बीर देशवाली, बलराम चौधरी, मुशाहिद खुसरो, शकेब खान, शिवपाल गुर्जर, साहिल नकवी, इमरान भाई धुवांकलां, सरपंच राहुल गजवानिया, सरपंच रामबिलास सैनी, इकराम खान अध्यक्ष जीएसएस प्यावड़ी आदि ने बधाई प्रेषित की है।