परिचय : वृक्ष मित्र सम्मान, पंकज चतुर्वेदी, उप्र/दिल्ली

वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत के अनुसार सम्मेलन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र व अन्य राज्यों के पर्यावरण रक्षा व वृक्षारोपण अभियान से जुड़े पर्यावरण कार्यकर्ताओं को पर्यावरण प्रहरी व वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

www.daylife.page

महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति पर्यावरण सम्मान, राष्ट्रीय पर्यावरण सेवा सम्मान, महेश गुप्ता स्मृति सृजन सम्मान, सूर पुरस्कार, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार,राजीव गांधी ऐक्सीलैंसी अवार्ड, साहित्य अकादमी अवार्ड व डा.हरिकृष्ण देवसरे बाल साहित्य सम्मान आदि अनेकों सम्मान/पुरस्कारों से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार पंकज चतुर्वेदी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आपकी बाल साहित्य की बीसियों पुस्तकें हिन्दी, अंग्रेजी भाषा के अलावा 8 भारतीय व 22 विदेशी भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है। 

सबसे बड़ी खासियत यह कि आपकी पर्यावरण विषयक दफन होते दरिया, लोक आस्था और पर्यावरण, लहरों में जहर, धरती को बचाओ और जल मांगता जीवन ऐसी प्रमुख महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं जिनकी सर्वत्र चर्चा है। सबसे महत्वपूर्ण उल्लेख करने वाली बात यह है कि जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर मानी जाने वाली प्रख्यात पर्यावरणविद भाई अनुपम मिश्र जी की पुस्तक "आज भी खरे हैं तालाब" में बुंदेलखण्ड के तालाबों का जो वर्णन किया गया है, उसमें भाई पंकज चतुर्वेदी जी का योगदान महत्वपूर्ण है। 

आपने वह चाहे महाविद्यालय में प्रवक्ता के रूप में हो, अनुवादक के रूप में हो, यूनिसेफ़ के लिए लेखन का हो, उसके थिंक टैंक के सदस्य के रूप में हो, दिल्ली विश्व विद्यालय के तहतअरविन्दो कालेज की संचालन समिति के सदस्य के रूप में हो, भारत सरकार के समाचार प्रभाग में और आकाशवाणी, इग्नू, जामिया मिल्लिया, एनसीईआरटी हो, या फिर सर्व शिक्षा अभियान या नेशनल बुक ट्रस्ट में आप जहां भी रहे, आपने वहा अपनी अमिट छाप छोडी़ है। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी, पत्रकार, लेखक, शिक्षक, व्याख्याता, पर्यावरण विषयक मामलों के जानकार, साहित्यकार व बाल कहानियों के रचनाकार की इस समारोह में उपस्थिति से हम सभी हर्षित हैं, गौरवान्वित भी होंगे।

वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत के अनुसार सम्मेलन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र व अन्य राज्यों के पर्यावरण रक्षा व वृक्षारोपण अभियान से जुड़े पर्यावरण कार्यकर्ताओं को पर्यावरण प्रहरी व वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।