प्रदेशभर के मंत्रालयिक कर्मचारी अनिश्चित कालीन महापढाव पर

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आहृवाहन पर आज से प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉक स्तरों के हजारों मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी प्रमुख मांग जिसमें पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2013 में कनिष्ठ सहायक के वेतनमान में की गई वेतन बढोत्तरी को कटौती कर वेतन कम करना, संवर्ग के पदौन्नती के पहले पद वरिष्ठ सहायक की ग्रेट पे 2800 के स्थान पर 3600 करना, शैक्षणिक योग्यता को स्नातक करना, पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों के जिला स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाने सहित अन्य 11 सूत्रीय मांगो को लेकर शिप्रा पथ मानसरोवर मैं अनिश्चित कालीन महापढाव जारी किया। जिसमें शिक्षा, पंचायती राज विभाग सहित 122 विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी शामिल हुए। 

प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने बताया कि आज प्रदेश के 33 जिलो एवं ब्लॉक के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र दाधीच ने बताया कि आज से अनिश्चित कालीन महापढाव डाला गया। महापड़ाव मैं प्रदेश टिब्युनल चेयरमैन कमलेश शर्मा, अशोक निठारवाल प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज पुरूषोत्तम टेलर जिलाध्यक्ष जयपुर, ओम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी सुरेंद्र चोपड़ा  शाहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा  मंजू गुर्जर सावत्री यादव सावत्री तक्षक महेंद्र जाट किशोर गुर्जर दिनेश जौशी, अशोक मीणा अजय सुरीला सुरेश सैनी सुरेश बुनकर बहादुर यादव मातादीन मीणा गोविन्द राम भाटी, प्रदीप कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, अरूण कुमावत, प्रदीप सिंह राठौड़,जगदीश चौधरी, भजनलाल, सुभाष छीपा, दुर्गेश सैन, शेलेन्द्र पारीक, सरदार  इन्द्रपाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।