कवि कैलाश मनहर को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान दिया जायेगा

मो फ़रमान पठान

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। सुप्रसिध्द कवि कैलाश मनहर को राजस्थान साहित्य अकादमी,उदयपुर द्वारा विशिष्ट साहित्यकार सम्मान-2022-23 हेतु चयनित किया गया है | कवि कैलाश मनहर की लग'भग ग्यारह कविता संग्रह और दो गद्य संग्रह की पुस्तकें प्रकाशित हैं | कैलाश मनहर राजस्थान के कवियों में अपनी अलग पहचान रखते हैं और प्रतिरोध के जनकवि के रूप में काफ़ी चर्चित है। विशिष्ट साहित्यकार सम्मान में अकादमी द्वारा उन्हें आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में 51000/=₹ की नकद राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जायेगा। 

कवि कैलाश मनहर को इससे पूर्व प्रगतिशील लेखक संघ, राजस्थान द्वारा कन्हैया लाल सेठिया जन्म शताब्दी पुरस्कार,राष्ट्रभाषा प्रचार समिती, श्री डूँगरगढ़ का महर्षि पुरस्कार एवं कथा संस्था जोधपुर का नन्द चतुर्वेदी स्मृति कविता सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। वर्तमान में कवि कैलाश मनहर राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के उपाध्यक्ष और "विचार-मंच" संस्था के संयोजक रहते हुये साहित्य सृजन कर रहे हैं।