मदद फाउंडेशन ने स्वरोजगार योजना के तहत दी सिलाई पिको मशीन

जाफ़र लोहानी    

www.daylife.page 

मनोहरपुर (जयपुर)। सामाजिक क्षेत्र में अग्रणीय संस्था मदद फाउंडेशन के द्वारा सीकर जिले में सिलाई पिको मशीन दी गई। ये मशीन संस्था की सक्रिय सदस्य और भामाशाह डॉक्टर संपति मिश्रा के सहयोग से दिया गया था। डॉक्टर संपति मिश्रा संस्था से करीब दो साल से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा की संस्था जिस तरह से स्वरोजगार के तहत महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है वो सरहनीय है। वो भी महिलाओ को स्वास्थ्य को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। 

महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना बहुत आवश्यक है। संस्था के एडमिन गणपत सिंह गांवड़ी में कहा की हमारे लिए ये गर्व का विषय है की महिला सदस्य आगे बडकर संस्था के कार्यों में भागीदारी निभा रही है सामाजिक संस्था कोई भी हो पहुंचती समाज को सहायता ही है। हर संस्था समाज की मदद कर रही है। उनके द्वारा सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। संस्था अभी तक 450 परिवारों को संस्था से जोड़कर फायदा पहुंचा चुकी है। संस्था से इस मदद में डॉक्टर संपति मिश्रा राजेंद्र गहलोत साधना सेठी उपस्थित रहे। मशीन पाकर पीड़ित परिवार द्वारा संस्था का आभार व्यक्त किया गया।