शाकंभरी माता मंदिर में क्षत्रिय धर्म, इतिहास व संस्कृति पर हुई चर्चा

शैलेश माथुर की रिपोर्ट 

www.daylife.page 

सांभरझील (जयपुर)। स्थानीय शाकंभरी माता पाठ स्थान मे इतिहास सुद्धिकरण अभियान के तत्वावधान में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि गुजरात राज्य के राणा गजेन्द्र सिंह,बाडमेर रावल विभुवन सिंह संत समताराम जी नांद पुष्कर,निरंजन नाथ महाराज गोघाट बारां, वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत व जौहर स्मृति संस्थान उपाध्यक्ष संगीता चौहिन रहे। 

अतिथियों ने क्षत्रिय धर्म इतिहास व संस्कृति से संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को एडवोकेट रघुवीर सिंह राठौड़ अणतपुरा,सरजीत सिंह खेडली,कृष्णवर्धन सिंह गुढा गोडजी,प्रोफेसर अजितेन्द्र सिंह हरियाणा दलपत सिंह पट्टी दौबडी व कार्यक्रम के सहसंयोजक नरेन्द्र सिंह निमेडा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सांभरलेक गजेन्द्र सिंह जयसिंहपुरा ने की व मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक पृथ्वीराज सिंह भाण्डेडा व शक्तिसिंह बांदीकुई ने किया। 

कार्यक्रम में गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के बहुत से जिलो से समाजबंधु सम्मिलित हुए व आगे के कार्यक्रमो को करने का आह्वान किया गया। क्षैत्रिय प्रशासन ने भी अनुशासित कार्यक्रम की प्रशंसा की।आगन्तुक समाजबंधुओं ने मार्गदर्शन लिया व सामुहिक भोजन प्रसादी ली।